Vivo T4 Lite 5G: Vivo ने अपना बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G 24 जून को भारत में पेश किया था और अब यह फोन देश में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में दमदार फीचर्स देने के कारण काफी चर्चा में है। खास बात यह है कि यह डिवाइस Vivo T4 सीरीज के अन्य मॉडल जैसे T4, T4 Ultra और T4x के साथ भारतीय बाजार में शामिल हो गया है।
Vivo T4 Lite 5G को तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका बेस मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा 6GB + 128GB और 8GB + 256GB विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।
Vivo T4 Lite 5G Price in India
भारत में Vivo T4 Lite 5G की शुरुआती कीमत ₹9,999 रखी गई है। 6GB रैम वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹12,999 है। यह फोन Prism Blue और Titanium Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
अगर ग्राहक SBI, HDFC या Axis Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें ₹500 की इंस्टेंट छूट मिल सकती है। इस ऑफर के बाद बेस मॉडल की कीमत ₹9,499 तक आ जाती है। यह स्मार्टफोन Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Vivo T4 Lite 5G Specification
| मोबाइल का नाम | Vivo T4 Lite 5G |
| रैम | 6GB / 8GB |
| स्टोरेज | 128GB / 256GB |
| डिस्प्ले | 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले |
| कैमरा | 100MP कैमरा और AI फीचर्स |
| प्रोसेसर | Mediatek Processor |
| बैटरी | 6,500mAh की बड़ी बैटरी |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्राइड 16 |
| कीमत | 11,880 |
6.74-inch Big Display
Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। यह चिपसेट रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देता है। फोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है, जिससे यूजर को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलते हैं।
100MP AI Camera Features
फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में AI Photo Enhance और AI Erase जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे फोटो की क्वालिटी बेहतर की जा सकती है और अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाए जा सकते हैं।
6,500mAh Big Battery
Vivo T4 Lite 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन की मजबूती भी इसकी खासियत है। इसमें SGS 5-स्टार एंटी-फॉल प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है। साथ ही IP64 रेटिंग के कारण यह धूल और पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहता है।
1 thought on “मात्र ₹11,880 में लॉन्च हुआ VIVO का सबसे तगड़ा 5G स्मार्टफ़ोन 6500mAh बैटरी, 8GB रैम और 100MP AI कैमरा”